प्रियंका आर्या, रेशू रानी
प्रस्तुत शोध सरकारी एवं गैर सरकारी प्राथमिक शिक्षकों की संवेगात्मक बुद्धि का तुलनात्मक अध्ययन पर किया गया है। शोध के निर्धारित उद्देश्य की पूर्ति हेतु आंकड़े एकत्रित करने के लिए मेरठ जिले के सरकारी एवं गैर सरकारी प्राथमिक शिक्षकों को इस अध्ययन की जनसंख्या के रूप में सम्मिलित किया गया है एवं प्रतिदर्श के रूप में यादृच्छिक विधि से मेरठ जिले के 20 विद्यालयों 10 सरकारी तथा 10 गैर सरकारी में प्रत्येक विद्यालय से 03 महिला शिक्षकों तथा 03 पुरुष शिक्षकों को न्यायदर्श के रूप में चयनित किया गया। आंकड़ों के विश्लेषण के लिए सरकारी एवं गैर सरकारी प्राथमिक शिक्षकों की संवेगात्मक बुद्धि का तुलनात्मक अध्ययन मापने के लिए डॉ. शुभ्रा मंगल द्वारा स्वनिर्मित मापनी का प्रयोग किया गया है तथा प्राप्त परिणामों को सांख्यिकी विश्लेषण 'टी' परीक्षण द्वारा किया गया। जिसमें सरकारी एवं गैर सरकारी प्राथमिक शिक्षकों की संवेगात्मक बुद्धि में सार्थक अंतर नहीं पाया गया है। तथा परिकल्पना संख्या 4.3 सरकारी एवं गैर सरकारी प्राथमिक शिक्षकों की संवेगात्मक बुद्धि में कोई सार्थक अंतर नहीं है को स्वीकृत किया जाता है।
Pages: 161-165 | 456 Views 141 Downloads