Contact: +91-9711224068
  • Printed Journal
  • Indexed Journal
  • Refereed Journal
  • Peer Reviewed Journal
International Journal of Arts, Humanities and Social Studies
Peer Reviewed Journal

Vol. 4, Issue 2, Part A (2022)

राव शेखा की जन्म तिथि का निर्धारण

Author(s):

विक्रम जीत सिंह

Abstract:

यह शोध प्रबंध राजस्थान के शेखावाटी प्रदेश के संस्थापक राव शेखा की जन्म तिथि और जन्म स्थान से संबंधित मतभेदों का ऐतिहासिक स्रोतों, वंशावली अभिलेखों तथा लोक कथाओं के आधार पर विश्लेषण करता है। अध्ययन का उद्देश्य राव शेखा के जन्म वर्ष, तिथि एवं स्थान के विषय में विद्यमान विभिन्न मतों का तुलनात्मक परीक्षण करना है। इस गुणात्मक शोध में शेखावाटी प्रकाश, माधोवंश प्रकाश, खण्डेला का इतिहास* जैसी क्षेत्रीय इतिहास पुस्तकों, बड़वों की पोथियों और लोकश्रुतियों के माध्यम से ऐतिहासिक विश्लेषण पद्धति अपनाई गई है।

शोध में यह दर्शाया गया है कि किस प्रकार सूफी संत शेख बुरहान चिश्ती की आध्यात्मिक प्रेरणा व आशीर्वाद से राव मोकल जी के यहां पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई, जिसे श्रद्धास्वरूप ‘शेखा’ नाम दिया गया। यह प्रसंग राजस्थान में इस्लामी सूफी प्रभाव और राजपूतों की धार्मिक सहिष्णुता को रेखांकित करता है।

परिणामस्वरूप, अधिकतर ऐतिहासिक स्रोत विशेषकर माधोवंश प्रकाश के अनुसार राव शेखा का जन्म विक्रम संवत 1490 (ई. स. 1433) में हुआ माना गया है, जबकि कुछ इतिहासकार 1480 वि.सं. का समर्थन करते हैं। जन्म स्थान के रूप में मानगढ़ ग्राम को सबसे अधिक प्रमाणित एवं तर्कसंगत माना गया है, जो राव मोकल द्वारा नवानिर्मित बस्ती रही प्रतीत होती है। निष्कर्षतः, वंशावली, ग्रंथीय और लोक स्रोतों के सामूहिक परीक्षण से वि.सं. 1490 और ग्राम मानगढ़ को राव शेखा के जन्म से संबंधित सबसे विश्वसनीय तथ्य स्वीकार किया गया है।

Pages: 24-28  |  63 Views  40 Downloads


International Journal of Arts, Humanities and Social Studies
How to cite this article:
विक्रम जीत सिंह. राव शेखा की जन्म तिथि का निर्धारण. Int. J. Arts Humanit. Social Stud. 2022;4(2):24-28. DOI: 10.33545/26648652.2022.v4.i2a.220
Journals List Click Here Other Journals Other Journals